पूर्व जिला प्रवक्ता अरुण राव और रानी सोनी सहित चार नेताओं को भाजपा ने किया निष्कासित, अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर की कार्रवाई

पार्टी विरोधी गतिविधियों और अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर भाजपा ने 4 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है।

Nov 11, 2023 - 21:30
Nov 12, 2023 - 23:14
 0
पूर्व जिला प्रवक्ता अरुण राव और रानी सोनी सहित चार नेताओं को भाजपा ने किया निष्कासित, अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर की कार्रवाई
भाजपा से 4 नेता 6 वर्ष के लिए निष्कासित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के कारण पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव सहित 4 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडेय के निर्देश पर किया गया निष्कासन 6 वर्ष के लिए लागू रहेगा।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक विवेक पोरवाल, जावरा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन सोनी एवं जावरा नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष रानी पवन सोनी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। चारों पर पार्टी विरोधी गतिवधियों में शामिल होने का आरोप है। मामले में भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव का कहना है कि वे बहुत पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में निष्कासन का कोई औचित्य ही नहीं है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।