निधन / श्रद्धांजलि ! ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा नहीं रहे, 17 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

रतलाम के ज्योतिषाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा का बीती रात निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को किया जाएगा।

निधन / श्रद्धांजलि ! ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा नहीं रहे, 17 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार
ज्योतिषाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं ज्योतिषाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा (गामोठका गुरुवार रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को त्रिवेणी मुक्तिधाम पर होगा।

Google NewsFollow Us

78 वर्षीय पं. दुर्गाशंकर ओझा (गामोठ) कुछ समय से अस्वस्थ चल थे और उनका रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। जहां गुरुवार रात अंतिम सांस ली। पं. ओझा की अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 10:00 बजे धनजी भाई का नोहरा स्थित उनके निवास से निकलेगी और त्रिवेणी मुक्ति धाम जाएगी जहां अंतिम संस्कार होगा।

Google NewsFollow Us

बता दें कि, पं. ओझा प्रसिद्ध कर्मकांडी विद्वान पं. स्व. बसंतीलाल भट्ट के प्रमुख शिष्यों में में से एक थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। वे पं. स्व. नारायण गामोठ के पुत्र, पं. राजेंद्र व शैलेंद्र के पिता तथा विजय व संजय ओझा के काका थे।

ये भी पढ़ें