रतलाम में औद्योगिक पार्क के फेस-1 के लिए 462 करोड़ स्वीकृत, शहर विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया

रतलाम में औद्योगिक पार्क का विकास प्रस्तावित है। 1400 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होने वाले पार्क के पहले फेस के लिए शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट ने 462 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति है। पार्क विकसित होने पर 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है।

रतलाम में औद्योगिक पार्क के फेस-1 के लिए 462 करोड़ स्वीकृत, शहर विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया
औद्योगिक पार्क का संकेतिक चित्र।

शिवराज सिंह चौहान मंत्री परिषद ने प्रोजेक्ट के लिए प्रशासकीय स्वीकृति पर लगाई मुहर, 25 हजार करोड़ के निवेश है संभावित 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के शिवराज सिंह चौहान मंत्री परिषद्‌ ने मंगलवार को औद्योगिक पार्क रतलाम फेस-1 के विकास के लिए 462 करोड़ रुपए की स्वीकिकृति दे दी। इस पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक काश्यप ने बताया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रतलाम प्रवास के दौरान रतलाम औद्योगिक पार्क विकसित करने हेतु बजट में राशि का जल्द प्रावधान करने की घोषणा की थी। इसके बाद मंत्री परिषद्‌ की बैठक में प्रदेश के जिन पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए कुल 714.56 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है उसमें रतलाम औद्योगिक पार्क फेस-1 भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वाधिक 462 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।

जिला प्रशासन उद्योग विभाग को हस्तांतरित कर चुका है 1400 हेक्टेयर भूमि

रतलाम विधायक ने बताया कि रतलाम औद्योगिक पार्क के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा उद्योग विभाग को 1400 हेक्टेयर भूमि पहले ही हस्तांतरित कर दी गई है। इस भूमि पर म.प्र. औद्योगिक विकास निगम विकास कार्य करेगा। मेगा औद्योगिक पार्क में 25 हजार करोड़ से अधिक की राशि का पूंजि निवेश होने की संभावना है। इससे ४० हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। यह पार्क रतलाम को मालवा का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यवसायिक केन्द्र बनाने में सहायक होगा। 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के समीप आकार लेगा पार्क

रतलाम के समीप जामथून, बिबड़ोद, जुलवानिया, पलसोड़ी, रामपुरिया, सरवनीखुर्द ग्राम में विकसित होने वाला औद्योगिक पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के समीप आकार लेगा। इससे रतलाम को राष्ट्रीय ही नहीं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे रतलाम की दिशा और दशा दोनों बदलेगी।

भाजपा ने भी जताया मुख्यमंत्री चौहान और विधायक काश्यप का आभार

रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क फेस-1 के लिए मंगलवार को 462 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति देने पर भाजपा ने भी हर्ष जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों और नीलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, करणधीर्य बड़गोत्या सहित शहर के अन्य मंडल अध्यक्षों ने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक चेतन्य काश्यप के प्रति आभार ज्ञापित किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्होंने कहा कि रतलाम के मेगा औद्योगिक पार्क की स्वीकृति क्षेत्र का चौतरफा विकास करेगी। इससे रतलाम को नगर से महानगर बनने में देर नहीं लगेगी। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया सह प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी।