50 वर्षीय व्यक्ति ने 8वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, रुपए का लालच 15 दिन से कर रहा था शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

  रतलाम में एक 50 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा 8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है।

Jan 10, 2024 - 18:02
Jan 10, 2024 - 18:05
 0
50 वर्षीय व्यक्ति ने 8वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, रुपए का लालच 15 दिन से कर रहा था शारीरिक शोषण, गिरफ्तार
रतलाम में नाबालिग से ज्यादती।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माणक चौक थाना पुलिस ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति के विरुद्ध नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल स्टोर का संचालक है जो करीब 15 दिन से कक्षा आठवीं की छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था।

जानकारी के अनुसार कक्षा आठवीं की एक छात्रा ने परिजन के साथ माणक चौक थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि स्कूल जाते समय मेडिकल स्टोर काक संचालक विनोद पिता बंशीलाल मेहता (50) पैसों का लालच देकर आए दिन उसका शारीरिक शोषण करता है। आरोपी बालिका के साथ करीब 14-15 दिन से ऐसा कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद मेहता के खिलाफ पाक्सो एक्ट और आईपीसी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा बालिका का मेडिकल भी करवाया गया है।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।