MP के 65 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी 15 अगस्त पर होंगे पुरस्कृत, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक

मध्यप्रदेश के 65 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 अगस्त को होने वाले समारोहों में सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूची जारी कर दी गई है।

MP के 65 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी 15 अगस्त पर होंगे पुरस्कृत, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक
15 अगस्त को होगा 65 शूरवीरों का सम्मान।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । स्वतंत्र दिवस (15 अगस्त) पर होने वाले समारोह में मप्र के 65 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित करने के लिए सूची जारी कर दी गई है। इसमें जेल विभाग और होमगार्ड के कर्मचारी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष 12 पुलिस वीरता पदक, 8 पुलिस विशिष्ट पदक, 1 जेल विशिष्ट पदक, 2 होमगार्ड विशिष्ट पदक प्रदान किए जाएंगे। इनके अलावा 32 पुलिसकर्मियों, 5 जेल के कर्मचारियों तथा 4 होमगार्ड के कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए पदक दिया जाएगा। 1 जीवन रक्षा पदक भी प्रदान किया जाएगा। वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। 

इन्हें मिलेंगे पदक