ये ऐसे नहीं सुधरेंगे ! कोमलनगर के मकान से 71 गैस सिलेंडर, भारी मात्रा में मावा व अन्य सामग्री जब्त, मिलावट की शिकायत पर कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम ने छापा मारकर एक स्थान से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और भारी मात्रा में मावा व अन्य सामग्री जब्त की।

Oct 18, 2022 - 20:07
Oct 19, 2022 - 20:08
 0
ये ऐसे नहीं सुधरेंगे ! कोमलनगर के मकान से 71 गैस सिलेंडर, भारी मात्रा में मावा व अन्य सामग्री जब्त, मिलावट की शिकायत पर कार्रवाई
खाद्य विभाग द्वारा कोमलनगर से जब्त गैस सिलेंडर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्यौहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जाने की शिकायतों के चलते खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा शहर के कोमलनगर में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां एक मकान से विभाग की टीम ने 71 गैस सिलेंडर तथा 48 किलो काजू कतली सहित अन्य मामग्री जब्त की।

विभाग ने कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर कोमल नगर स्थित अनमोल चोपड़ा के मकान में अत्यधिक मात्रा में गैस सिलेंडलर एवं संदिग्ध मावा मिलने की शिकायत पर कार्रवाई की। टीम में प्रशासन की ओर से शहर तहसीलदार अनीता चोकोटिया, नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, पटवारी तेजवीरसिंह चौधरी तथा सत्यनारायण सिसौदिया ने औचक जांच की।

जांच में बड़ी मात्रा में मिठाई निर्माण का सामानगैस सिलेण्डरभट्टे आदि पाए जाने पर खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा तथा प्रीति मण्डोरिया ने काजू कतली एवं घी के नमूने लिए। मिलावट की शंका पर 36 हजार रुपए मूल्य की 48 कि.ग्रा. काजू कतली भी जब्त कर नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। नापतौल विभाग के नसीम खान ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे का वेरीफिकेशन नहीं होने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया।

खाद्यनागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा अनमोल पिता वीरेन्द्र चौपडा के रिहायशी मकान से 19 किलोग्राम के 55 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर, 5 किलोग्राम के 14 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर तथा 2 सिलेण्डर रिलायन्स गैस नॉन सबसिडी वाले जब्त किए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।