बड़ी कार्रवाई ! SP की विशेष टीम ने चाय-नाश्ता करने के बहाने सांवरिया रेस्टोरेंट पर दी दबिश, कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य हरीश पटेल सहित 9 जुआरी गिरफ्तार
रतलाम एसपी अमित कुमार की विशेष टीम ने बांगरोद के एक रेस्टोरेंट से कांग्रेस के जनपद सदस्य सहित 9 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार की विशेष टीम ने नामली थाना क्षेत्र के बांगरोद स्थित सांवरिया रेस्टोरेंट से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य हरीश पटेल सहित सहित अन्य शामिल हैं। मामले में बांगरोद चौकी पुलिस की लापरवाही भी समने आई है।
जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरोद चौकी क्षेत्र में जुआं और स्टे का गोरखधंधा फलने-फूलने की शिकायत मुखबिर से एसपी अमित सिंह को मिली थी। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की। टीम ने शनिवार शाम को बांगरोद के सांवलिया रेस्टोरेंट पर चाय-नाश्ता करने के बहाने पहुंची। कुछ सदस्य रेस्टोरेंट के अंदर सीढ़ियों से ऊपरी मंजिल पहुंचे जहां लोग जुआं और सट्टा करते 9 आरोपी मिले। आरोपियों के पास से 34 हजार 100 जब्त हुए हैं। टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्त में लेकर नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी और पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
नामली पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट 3/4 में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य हरीश पिता जगदीश पटेल (29 ) निवासी बांगरोद, दीपक पिता गोपाल धाकड़ (28) निवासी बांगरोद, संजय पिता गोविंदराम पाटीदार (38) निवासी पीएनटी कॉलोनी रतलाम, पवन पिता दुर्गाशंकर सेन (32) निवासी सेजावता, शांतिलाल पिता राजाराम धाकड़ (40) निवासी बांगरोद, दीपेश पिता नागेश्वर पाटीदार (34) निवासी बांगरोद, राहुल पिता मुकेश पाटीदार (22) निवासी बांगरोद, अशोक पिता दयाराम प्रजापत (46) निवासी सेजावता, राजेश पिता वर्दीचंद्र राठौड़ (34) निवासी पचेड़ शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
बांगरोद चौकी पुलिस संदेह के घेरे में
सूत्रों की मानें तो बांगरोद में एसपी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई ने यहां की पुलिस चौकी के अमले की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। बताया जारा है कि मामले में यहां की पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इसमें लिप्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की तैयारी एसपी द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़ें







