मास्क नहीं लगाने पर 75 और गंदगी फैलाने पर 15 लोगों पर किया जुर्माना, निगम आयुक्त ने किया घर-घर वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण

नगर निगम ने 90 लोगों पर जुर्माना ठोका। इनमें से 75 लोग मास्क नहीं लगाने वाले और 15 गंदगी फैलाने वाले शामिल हैं।

Dec 1, 2021 - 22:36
Dec 1, 2021 - 23:14
 0
मास्क नहीं लगाने पर 75 और गंदगी फैलाने पर 15 लोगों पर किया जुर्माना, निगम आयुक्त ने किया घर-घर वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर के नागरिकों का शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य भेदने के लिए घर-घर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसका निरीक्षण निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने किया। बुधवार को शहर में मास्क नहीं लगाने वाले 75 और गंदगी फैलाने वाले 15 लोगों पर जुर्माना भी किया गया। लोगों को मास्क लगाने की समझाइश भी दी जा रही है।

निगम आयुक्त झारिया बुधवार सुबह घर-घर दस्तक देकर वैक्सीनेशन करने के अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक घर जाकर पूरे परिवार का वैक्सीनेशन करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कोरोना के पहले व दूसरे टीके से वंचित नागरिकों को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने तथा अभियान के तहत एक भी घर नहीं छूटने देने के निर्देश दिए।

शासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य  किए जाने के निर्देश दिये गए हैं। यह निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान दिए गए थे। इसके तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त झारिया ने मास्क नहीं लगाने वाले 75 नागरिकों पर 100-100 रुपए का जुर्माना लगाया।

गंदगी फलाने पर इन लोगों के विरुद्ध हुआ जुर्माना

खुले में गंदगी करने पर अर्जुन व सैफुद्धीन चांदनी चौक पर 200-200 रुपए जुर्माना किया। गोपाल न्यू रोड, राजू, कांतिलाल, अजय जैन घास बाजार पर 100-100 रुपए, विकास, विजय राठौर न्यू रोड, सुरेश माणक चौक, अरविन्द, मनीष, रवि, विदान सोनी गणेश देवरी, विनोद नौलाईपुरा, अजय माणक चौक पर 50-50 रुपए स्पॉट फाइन कर भविष्य में गंदगी नहीं करने की समझाइश दी। इस अवसर पर उपयंत्री राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी और स्पॉट फाइन दल आदि उपस्थित था।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।