रतलाम स्‍टेशन पर प्‍लेटफॉर्म नंबर 2 की तरफ बनेगा बनेगा नया विचरण क्षेत्र, वाहनों की पार्किंग और यात्रियों के आवागमन में होगी सुविधा

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास नया विचरण क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

Nov 25, 2023 - 20:25
Nov 29, 2023 - 14:24
 0
रतलाम स्‍टेशन पर प्‍लेटफॉर्म नंबर 2 की तरफ बनेगा बनेगा नया विचरण क्षेत्र, वाहनों की पार्किंग और यात्रियों के आवागमन में होगी सुविधा
रतलाम रेलवे स्टेशन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेल मंत्रालय की अमृत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम रेल मंडल के  रतलाम स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। रतलाम स्‍टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर इन्दौर की ओर नाय विचरण क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। वाहनों की पार्किंग के दौरान जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने यात्रियों की परेशानी को संज्ञान में लेते हुए प्लेटफॉर्म 02 की नई एन्ट्री के पास स्थित एससीएसटी एवं ओबीसी एसोसिएशन के कार्यालय एवं हेल्थ यूनिट के कुछ भाग को तोड़कर नए विचरण क्षेत्र का निर्माण करने का निर्देश दिए हैं। इस विचरण क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग 1200 वर्ग मीटर होगा ।

अभी नई एन्ट्री के पास पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन के आने एवं जाने के समय जाम की स्थिती बन जाती है। दरअसल, यात्री अपने वाहन मेन रोड पर ही खड़े कर देते हैं। इससे मुख्य स्टेशन की ओर-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है ।

मीना ने बताया नए विचरण क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त एवं आकर्षक बनाया जाएगा। इसमें आने एवं जाने हेतु अलग-अलग प्रवेश एवं निर्गम की व्यवस्था की जाएगी। यहां से प्लेटफॉर्म क्रमांक 02 पर सीधा प्रवेश किया जा सकेगा । इसमें वाहनों के सुगम आवागमन के लिए लेनिंग की व्यवस्था की जाएगी साथ ही एक शेड का भी प्रावधान किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद प्रतिदिन लगने वाले जाम से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।