एडमिशन अलर्ट ! आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी, 10 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया, नए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग 11 से

आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। चयनित विद्यार्थियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। नए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 11 जुलाई से होगी।

Jul 8, 2024 - 23:00
 0
एडमिशन अलर्ट ! आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी, 10 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया, नए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग 11 से
एडमिसन अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आईटीआई के प्रवेश की दूसरी सूची जारी हो चुकी है जिसके प्रवेश 8 से 10 जुलाई तक होंगे। यह सूची अपग्रेडेशन के विकल्प को शामिल कर जारी की गई है। अतः जिन आवेदकों ने पूर्व में प्रवेश ले लिया है उन्हें पूर्व का प्रवेश संबंधित  आईटीआई में जाकर निरस्त करवाना होगा, तत्पश्चात नवीन अलॉटमेंट का लेटर प्रिन्ट कर सकेंगे। 11 से 17 जुलाई तक नवीन रजिस्ट्रेशन / च्वाइस फिलिंग प्रारंभ हो जाएंगे। आवेदक अधिक जानकारी नजदीकी आईटीआई  या प्रवेश के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।