BIG News ! MP के 13 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द, मुख्यालय पर रहने के आदेश जारी, देखें विभागों की सूची

मप्र शासन ने प्रदेश के एक दर्जन से अधिक विभागों के शासकीय सेवकों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। सभी को अपने-अपने मुख्यालयों पर रहने के आदेश दिए गए हैं।

BIG News ! MP के 13 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द, मुख्यालय पर रहने के आदेश जारी, देखें विभागों की सूची
मप्र में शासकीय सेवकों के अवकास रद्द।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । भारत और पाकिस्तान के बीच निर्मित हुई मौजूदा परिस्थिति का असर मप्र के सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर भी पड़ा है। शासन ने प्रदेश के 13 विभागों के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के उप सचिव प्रदीप जैन के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रदेश के 13 विभागों की सूची जारी की गई है। इनमें स्वास्थ्य, परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति, नगरीय निकाय, सुरक्षा, ऊर्जा और जल संसाधन से जुड़े विभाग शामिल हैं। आदेश में निर्देशित किया गया है कि समस्त शासकीय सेवकों को अपने मुख्यालय पर अनिवार्यरूप से उपस्थित रहना होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

इन कार्यों के लिए अनुमिति पर मिले सकेगा अवकाश

जारी आदेश में बताया गया है कि विशेष परिस्थितयों में यथा स्वयं अथवा स्वयं के परिवार में विवाह, प्रसूति एवं संतान पालन, गंभीर बीमारी, दुर्घटना, स्वयं के परिवार में घटित अप्रत्याशित घटना आदि पर ही अवकाश मिल सकेगा। यह अवकाश भी जिला स्तर पर कलेक्टर और राज्य स्तल पर विभाग के भारसाधक सचिव द्वारा स्वीकृत किया जा सकेगा या अनुमति मिल सकेगी।

इन विभागों के कर्मचारियों लागू हुआ प्रतिबंध

  1. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
  2. गृह विभाग
  3. ऊर्जा विभाग
  4. नगरीय विकास एवं आवास विभाग
  5. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  6. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
  7. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  8. लोक निर्माण विभाग
  9. राजस्व विभाग
  10. सामान्य प्रशासन विभाग
  11. जल संसाधन विभाग
  12. नर्मदा घाटी विकास विभाग
  13. परिवहन विभाग