राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे बिपिन रावत, श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ मे दी श्रद्धांजलि

श्री महर्षि शृंगी विद्यापीठ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई।

Dec 10, 2021 - 17:48
 0
राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे बिपिन रावत, श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ मे दी श्रद्धांजलि
सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते श्री महर्षि शृंगी विद्यापीठ के बच्चे।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम | हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत ने अपने एक सच्चे सपूत को खोया है। जनरल बिपिन रावत देशभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अनेक अवसरों पर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। 
यह विचार गुरुवार को ब्राह्मणवास स्थित श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ में जनरल बिपिन रावत एवं अन्य सैन्य कर्मियों के श्रद्धांजलि सभा में विद्यापीठ अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत ने अपना सच्चा सपूत खो दिया है। 

सहसचिव सतीश त्रिपाठी ने जनरल बिपिन रावत के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी  दी। इस अवसर पर सदस्य अनिल पांड्या व प्रधानाध्यापक सुशील दुबे उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने मोमबत्ती जलाकर जनरल बिपिन रावत एवं सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।