सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिले के ढाई लाख किसानों के बैंक खातों में फसल बीमे के 318 करोड़ 20 लाख रुपए सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित किए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में फसल बीमा योजना की राशि अंतरित की गई। इसके लाइव प्रसारण हुआ जो रतलाम स्थित कृषि मंडी में देखा और सुना गया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिले के ढाई लाख किसानों के बैंक खातों में फसल बीमे के 318 करोड़ 20 लाख रुपए सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित किए

जिला कृषि उपज मंडी में आयोजित समारोह में सीएम द्वारा बैतूल से राशि अंतरित किए जाने का हुआ लाइव प्रसारण

एसीेन टाइम्स @ रतलाम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश के बैतूल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा किसानों के खातों में खरीफ 2020 तथा रबी 2020-21 की प्रधानमंत्री फसल बीमा की दावा राशि अंतरित की गई। इससे रतलाम जिले के किसान भी लाभान्वित हुए। जिले के लगभग ढाई लाख किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री द्वारा 318 करोड़ 20 लाख रुपए दावा राशि सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित की गई।

महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन को देखा और सुना गया। स्थानीय आयोजन में मुख्य अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय थे। अध्यक्षता रतलाम ग्रामीण विधायक ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व  विधायक संगीता चारेल, ईश्वरलाल पाटीदार, ललित पालीवाल, बद्रीलाल चौधरी, रामसिंह सिसौदिया, कन्हैयालाल पाटीदार, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसडीएम राजेश शुक्ला, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया, सहायक संचालक गोयल आदि उपस्थित थे।

राशि मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी- डॉ. पांडेय

जावरा विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र तथा राज्य शासन द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय निरंतर लिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों की प्रत्येक कठिनाई को समझकर उस अनुसार नीतियां बनाई हैं। सस्ती बिजली, कृषि उपकरणों और विभिन्न सामग्री पर अनुदान दिए जा रहे हैं। फसल बीमा की वृहद राशि स्वीकृत कर बड़ी सौगात दी है। विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि दावा राशि मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसान खेती में इसका उपयोग करके आर्थिक प्रगति के नए आयामों को स्पर्श करेगा।

रतलाम ग्रामीण विधायक ने कहा कि किसान हित में शासन दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। किसान उन्नत खेती करें, खेती में कोई जोखिम होता है तो उसकी भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से की जाती है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान की उन्नति सिंचाई के रकबे में वृद्धि और वैज्ञानिक ढंग से खेती की दिशा में शासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। किसान हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। कई योजनाओं का संचालन किसानों के लिए किया जाकर उनको आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। स्वागत उद्बोधन उप संचालक कृषि विजय चौरसिया द्वारा दिया गया।

सांकेतिक भुगतान के दौरान इन्हें मिले बीमे की राशि के चेक

कार्यक्रम में जिले के एक हजार से ज्यादा किसान सम्मिलित हुए। अतिथियों ने सांकेतिक रूप से 10 किसानों को फसल बीमा राशि के चेक प्रदान किए। इनमें ग्राम ताल के देवीसिंह माधव सिंह को 8,40,777 रुपए, ग्राम मुंडलाखुर्द के पूरसिंह राजपूत को 61,000 रुपए, सुखेड़ा के नानालाल पाटीदार को 6,17,000 रुपए, धामेड़ी के बद्रीलाल पाटीदार को 5,37,000 रुपए, रामपुरिया के विजय कुमार को 6,88,000 रूपए, सिनोद के सुनील कुमार भट्ट को 5,76,000, डोडियाना के राघव सिंह को 3,88,000 रुपए, लुनेरा के राजेंद्रसिंह पिता शंकरसिंह जोधा को 5,20,000 रुपए, पाताखेड़ी के राजेंद्रसिंह राठौड़ को 3,61,000 रुपए तथा नाहरपुरा के खेतू भूरिया को 3,70,000 रुपए धनराशि के चेक प्रदान किए गए। संचालन दिनेश बारोट ने किया।