कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा ने शक्तिस्वरूपा नन्हीं बालिका के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, फिर मांगा मतदाताओं से समर्थन

कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

Oct 30, 2023 - 13:17
Oct 30, 2023 - 15:03
 0
कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा ने शक्तिस्वरूपा नन्हीं बालिका के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, फिर मांगा मतदाताओं से समर्थन
बालिका के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा।

दिव्यांग ने बताई अपनी समस्या, दादा ने कहा- जल्द ही आपकी समस्या का कांग्रेस निराकरण करेगी...

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा ने अपने जनसंपर्क अभियान का श्रीगणेश शक्ति स्वरूपा कन्या के चरण स्पर्श कर किया। कन्या ने उन्हें बहुमत से विजयी होने का आशीर्वाद दिया। दादा को विजय श्री दिलवाले का संकल्प शहर महिला कांग्रेस की ब्लॉक पदाधिकारियों और बीएलए ने लिया जनसंपर्क अभियान डोसीगांव से प्रारंभ हुआ। 

पारस दादा ने जनसंपर्क की शुरुआत में नन्हीं बालिका मिस्टी कचरिया के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात क्षेत्र के दिव्यांग बद्री सांखला से मिले। सांखल ने पेंशन व राशन नहीं मिलने की समस्या बताई। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही आपको सारी योजनाओं का जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाएगा। जनसंपर्क में दादा के समर्थकों ने क्षेत्र की जनता से हाथ के पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया।

ब्लॉक कांग्रेस और बीएलए की बैठक संपन्न 

रविवार को रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक क्र. 1 और 4 के मंडलम सेक्टर एवं BLA की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा ने समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की घोटालेबाज सरकार को हटाने का आह्वान किया। संचालन संगठन मंत्री ने किया। आभार प्रदर्शन सय्यद वुसत ने किया।

ये रहे मौजूद 

जनसंपर्क और बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंयक जाट, प्रेमलता दवे, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सतीश पुरोहित, राकेश झालानी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, रामचंद्र धाकड़, धर्मेंद्र मंडवारिया पुनीत शर्मा, गणेश यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, अमरसिंह शेखावत, जोएब आरिफ, अभिजीत सुराणा, शीतल सेन, नवीन मेहता, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा, कांग्रेस नेता अकरम खान, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, जोएब आरिफ, हिना शेख आदि मौजूद रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।