स्वर्गीय सुभद्रादेवी सिसौदिया का परिजन ने समाजहित में कराया नेत्रदान ताकि दूसरों की जिंदगी में आ सके रोशनी

सिसौदिया परिवार ने दिवंगत सदस्य सुभद्रादेवी के नेत्रदान करवा कर पुनीत कार्य किया। इससे वे लोग भी संसार देख सकेंगे जिन्होंने आज तक दुनिया नहीं देखी।

Jun 15, 2023 - 21:15
 0
स्वर्गीय सुभद्रादेवी सिसौदिया का परिजन ने समाजहित में कराया नेत्रदान ताकि दूसरों की जिंदगी में आ सके रोशनी
स्व. सुभा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जीवन में रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े ही विरले मिलते हैं। ऐसे ही लोगों में शहर के काटजू नगर निवासी सुभद्रादेवी - धर्मचंद्रजी सिसौदिया का नाम जुड़ गया है। सुभद्रादेवी का 14 जून को स्वर्गवास हो गया था। परिजन ने समाजहित में उनके दो अमूल्य नेत्रों को दान किया।

दिवंगत सुभद्रादेवी के इन नेत्रों से अब ऐसे लोग इस संसार को देख सकेंगे, जिन्होंने आज तक कुछ नहीं देखा, सिर्फ महसूस किया है। दूसरों की जिंदगी में रोशनी लाने के इस कार्य को अंजाम देने के लिए गीता भवन न्यास समिति बड़नगर, श्री जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप ने इस पुनीत कार्य के लिए सिसौदिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नेत्रदान की इस प्रक्रिया के दौरान नेत्रदान एवं देहदान प्रभारी डॉ. जी. एल. ददरवाल, गीता भवन न्यास समिति के हरिकिशन मेलवाणी आदि उपस्थित रहे। नेत्रदान टीम को तत्काल सूचित कर नेत्रदान करवाने में हेमंत मूणत का भी परिजन ने आभार जताया है। संस्था द्वारा उक्त पुनीत कार्य के लिए शोकाकुल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।