झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाया, अब इंदौर संभाग की अपर आयुक्त रजनी सिंह होंगी नई कलेक्टर

राज्य शासन ने एसपी के बाद अब झाबुआ के कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भी हटा दिया गया है। वहां इंदौर से रजनीसिंह को भेजा जा रहा है।

झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाया, अब इंदौर संभाग की अपर आयुक्त रजनी सिंह होंगी नई कलेक्टर
झाबुआ कलेक्टर बदले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । शासन ने झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटा दिया है। उनके स्थान पर अब रजनीसिंह नई कलेक्टर होंगी। इससे पहले झाबुआ एसपी को हटाया गया था।

मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग विभाग द्वारा दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी आदेश के अनुसार झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटा कर उन्हें प्रदेश मुख्यालय में उप सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर इंदौर संभाग की अपर आयुक्त राजस्व रजनी सिंह को पदस्थ किया गया है।

बता दें कि हाल ही में झाबुआ के एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। उन पर होस्टल के छात्रों के दो समूहों में हुए विवाद की शिकायत करने वाले छात्रों के साथ नशे में अभद्रता करने का आरोप है। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था और उन्हें हटा दिया गया था।