रतलाम : केंद्रीय पर्यवेक्षक ने पढ़ाया गुटों में बंटी कांग्रेस को मतभेद भुलाने व समन्वय बनाकर बूथ और विधानसभा जीतने का पाठ

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने यहां शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों को आपसी मतभेद और गुटबाजी भूलकर विधानसभा चुनाव जीतने की सीख दी।

Jun 14, 2023 - 20:50
Jun 14, 2023 - 22:41
 0
रतलाम : केंद्रीय पर्यवेक्षक ने पढ़ाया गुटों में बंटी कांग्रेस को मतभेद भुलाने व समन्वय बनाकर बूथ और विधानसभा जीतने का पाठ
शहर कांग्रेस के सेक्टर, मंडलम एवं अन्य पदाधिकारियों को संबोधित करते पर्यवेक्षक मोढवाड़िया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा चुनाव 2023 जीतने से ज्यादा बड़ी चुनौती कांग्रेस के लिए अपनी गुटबाजी को दूर करना है। यह बात पर्यवेक्षक भी जानते हैं। यही कारण हैं बुधवार को रतलाम आए पर्यवेक्षक अर्जुन मोढवाडिया ने यहां कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भूलकर और समन्वय बनाकर बूथ जीतकर विधानसभा जीतने का प्रयास करने का पाठ बढ़ाया। 

अर्जुन मोढवाडिया ने शहर के राजपूत बोर्डिंग में आयोजित बैठक में मंडलम, बूथ, सेक्टर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय एवं सर्वसम्मति के आधार पर उम्मीदवारी रखें। संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया। संचालन जोहेब आरिफ ने किया। आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष ने किया। 

ये रहे मौजूद

बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, पारस दादा सकलेचा, सतीश पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, रजनीकांत व्यास, अरविंद सोनी, ईश्वरसिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा, अमर सिंह शेखावत, प्रदीप राठौर, पार्षद मीनाक्षी सेन, कविता महावर, सुनील महावर, सुजीत उपाध्याय, संजय खंडकर, सय्यद अकील, विनय पंड्या, देवेंद्र गुर्जर, राजेश प्रजापत, मंजूबाला गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।