रतलाम जिले के 6 थाना प्रभारी बदले, धर्मेंद्र शिवहरे को माणक चौक थाने और मुनेंद्र गौतम औद्योगिक क्षेत्र जावरा की मिली कमान

पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार की दृष्टि से एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने रतलाम जिले के 6 थाने के प्रभारी बदल दिए हैं।

Feb 16, 2024 - 20:52
Feb 16, 2024 - 20:53
 0
रतलाम जिले के 6 थाना प्रभारी बदले, धर्मेंद्र शिवहरे को माणक चौक थाने और मुनेंद्र गौतम औद्योगिक क्षेत्र जावरा की मिली कमान
रतलाम जिले के 6 थाना प्रभारी बदले।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने रतलाम जिले के 6 थाना प्रभारियों के प्रभार बदले हैं। रतलाम शहर के माणक चौक थाने में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक प्रीति कटारे को बिलपांक थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके स्थान पर नामली थाना प्रभारी धर्मेंद्र शिवहरे को पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार बिलपांक थाने के कार्यवाहक निरीक्षक मुनेंद्र गौतम औद्योगिक क्षेत्र जावरा के थाना प्रभारी बनाए गए जबकि जावरा शहर थाने में पदस्थ निरीक्षक हरीश जेजुलकर को बड़ावदा भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र रतलाम से कार्यवाहक निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह जादौन को जावरा शहर थाने की कमान सौंपी गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।