महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी महाराज मई-जून में कराएंगे कथा का रसपान, विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया आमंत्रण

विधायक चेतन्य काश्यप ने महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी को रतलाम में कथा के लिए आमंत्रित किया है। वे मई अथवा जून में आएंगे।

Feb 25, 2023 - 06:37
 0
महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी महाराज मई-जून में कराएंगे कथा का रसपान, विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया आमंत्रण
विधायक चेतन्य काश्यप को कैलेंडर भेंट करते महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी महाराज के रतलाम आगमन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने उनके दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामीजी ने काश्यप को कैलेंडर भेंट किया। विधायक ने स्वामीजी को रतलाम में उनके मुखारविंद से कथा के लिए आमंत्रित किया।

महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी महाराज ने विधायक काश्यप का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया। उनके द्वारा मई के अंत में या जून में कथा के लिए रतलाम आगमन की स्वीकृति भी प्रदान की। इस दौरान श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एवं हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।