कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक विजेता पहलवानों का विधायक काश्यप ने किया सम्मान, खिलाड़ियों ने बेहतर खेल सुविधा के लिए जताया आभार

रतलाम के पहलवानों ने जबलपुर में आयोजित प्रादेशिक कुश्ती स्पर्धा में मेडल जीते। ऐसे सभी विजेताओं का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान किया।

Apr 22, 2023 - 00:33
 0
कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक विजेता पहलवानों का विधायक काश्यप ने किया सम्मान, खिलाड़ियों ने बेहतर खेल सुविधा के लिए जताया आभार
प्रादेशिक और राष्ट्रीय कुश्ती में पदक जीतने वाले खिलाड़ी और विधायक चेतन्य काश्यप।

आठ माह में रतलाम सेंटर पर तैयार हुए पहलवान दे रहे प्रदेश और देश के पहलवानों को टक्कर

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक जीतकर रतलाम पहुंचे नन्हे पहलवानों का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने भी नेहरू स्टेडियम स्थित सेंटर पर मिल रही बेहतर खेल सुविधाओं को लेकर आभार भी जताया।

विधायक काश्यप ने रतलाम कुश्ती सेंटर के बलराम मौर्य, मोक्ष चतुर्वेदी, काजल रजक, साक्षी रावल और राधिका मौर्य का सम्मान किया। बलराम ने उत्तर प्रदेश के नंदीनगर कोंडा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने जबलपुर में आयोजित प्रादेशिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर रतलाम का नाम रोशन किया है।

बता दें कि, रतलाम में आठ माह पहले ही नेहरू स्टेडियम में कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत हुई थी। इतने कम समय में यहां अभ्यास करने वाले पहलवान राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर रतलाम का नाम गौरवांवित कर रहे हैं। खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान एनआईएस कोच छाया शर्मा, संजय रावल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।