ये हैं रतलाम के ‘सुपर कॉप’ ! एसपी अमित कुमार शुरू किया 'एप्रिसिएशन' कल्चर, उत्कृष्ट कार्य के लिए 9 पुलिसकर्मी सम्मानित

रतलाम पुलिस में SP अमित कुमार का नया रिवॉर्ड मॉडल, 9 पुलिसकर्मी सम्मानित, हर हफ्ते होगा परफॉर्मेंस रिव्यू।

Apr 29, 2026 - 20:21
 0
ये हैं रतलाम के ‘सुपर कॉप’ ! एसपी अमित कुमार शुरू किया 'एप्रिसिएशन' कल्चर, उत्कृष्ट कार्य के लिए 9 पुलिसकर्मी सम्मानित
रतलाम एसपी अमित कुमार ने सप्ताह के श्रेष्ठ 'पुलिस कॉप' को किया सम्मानित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस की कार्यप्रणाली को केवल अनुशासन और डंडे तक सीमित न रखते हुए, रतलाम SP अमित कुमार ने प्रेरणादायी पहल की शुरुआत की है। अब रतलाम जिले में हर हफ्ते न केवल अपराधों की समीक्षा होगी, बल्कि "सराहनीय कार्य" करने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। एस एप्रिसिएसन कल्चर से पुलिसकर्मी प्रोत्साहित हैं।

पुलिस विभाग द्वारा एसपी कार्यालय में एक एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गाय। इसमें जिले के 09 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अक्सर पुलिस बल कठिन परिस्थितियों में काम करता है। अतः SP अमित कुमार का मानना है कि यदि अच्छे कार्य को पहचाना जाए और रिवॉर्ड दिया जाए, तो इससे पूरे बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा (Positive Competition) पैदा होती है। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने भी जवानों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा करने की सीख दी।

ये हैं रतलाम के 'सुपर कॉप्स'

प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, स्टेशन रोड थाना

(क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य किया)

चोरी का पर्दाफाश

आरक्षक हेमंत यादव, माणकचौक थाना

(आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में माहिर)

यातायात के अनुशासक

प्रधान आरक्षक गोपाल अटोलिया, यातायात थाना

(शहर की सड़कों पर सुगम प्रबंधन में दक्ष)

जनसुनवाई के चैंपियन

आरक्षक सुरेंद्र सिंह, शहर थाना जावरा

(CM हेल्पलाइन और शिकायतों का त्वरित व संतोषजनक निराकरण किया)

प्रशासनिक दक्षता

आरक्षक चंदरसिंह मार्को (माणकचौक थाना)

(जिलाबदर जैसी जटिल फाइलों को सटीक तैयार करने में महारत)

रिकॉर्ड के जादूगर

आरक्षक सुनील राठौर, डीडी नगर थाना

(सूचनाओं के आदान-प्रदान और रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्ट)

नशामुक्ति के योद्धा

आरक्षक बालकृष्ण पाटीदार, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना

(MD ड्रग्स फैक्ट्री के भंडाफोड़ में साहसिक भूमिका निभाई)

संकटमोचक

आरक्षक प्रीतम लोहार, ताल थाना

(2 महीने से लापता बालक को कानपुर-UP से सुरक्षित लाने वाले)

हथियार तस्करों पर काल

आरक्षक शोभाराम शर्मा, ढोढर पुलिस चौकी

(अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 02 आरोपियों को दबोचा)

SP का बड़ा संदेश

"पुलिसिंग केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि बेहतर समाज का निर्माण करना है। जब हमारे जवानों के काम को सम्मान मिलता है, तो उनका मनोबल दोगुना हो जाता है। यह साप्ताहिक सम्मान समारोह अब रतलाम पुलिस की नई पहचान बनेगा।"

अमित कुमार (IPS), SP रतलाम

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।