मप्र राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव में तहसील अध्यक्ष डॉ. शर्मा व सचिव रावल एवं ब्लॉक अध्यक्ष परिहार व सचिव डॉ. उपाध्याय बने

मप्र राज्य कर्मचारी संघ की सैलाना तहसील और ब्लॉक इकाई के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान संघ का स्थापना दिवस भी मनाया गया।

मप्र राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव में तहसील अध्यक्ष डॉ. शर्मा व सचिव रावल एवं ब्लॉक अध्यक्ष परिहार व सचिव डॉ. उपाध्याय बने
मप्र राज्य कर्मचारी संघ की सैलाना तहसील व विकासखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं ब्लॉक इकाई के निर्वाचन जिला अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुए। तहसील अध्यक्ष पद पर डॉ. राकेश राज शर्मा जबकि ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश परिहार चुने गए। सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराए गए। 

निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पंढारकर ने बताया कि राज्य कर्मचारी संघ की सैलाना तहसील एवं ब्लॉक इकाई के निर्वाचन निर्विघ्न संपन्न हुए। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विभाग प्रमुख दिलीप मेहता, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपायुक्त प्रमोद पाठक, पेंशनर महासंघ के जिला अध्यक्ष बी. एस. राठौर, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी, मांगीलाल पंडित, ओ. पी. पुरोहित, विशाल वैष्णव मंचासीन रहे।

अतिथियों की मौजूदगी में हुए निर्वाचन में डॉ. राकेश राज शर्मा तहसील इकाई के अध्यक्ष, प्रवीण रावल सचिव एवं अशोक लोढ़ा कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी प्रकार ब्लॉक इकाई के लिए हुए निर्वाचन में जगदीश परिहार अध्यक्ष, डॉ. रवीन्द्र उपाध्याय सचिव एवं डॉ. रमेश कटारा कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारीयों का स्वागत जिला सचिव अनिल मेहता, अशोक शर्मा, नरेंद्र पेंढारकर, मुकेश रावल, गिरीश ठक्कर, नरेंद्र ठक्कर, रमेश भाटी, मुकेश रावल, संजय पुरोहित, रोड़ीराम प्रजापति आदि सदस्यों ने किया।

इससे पूर्व स्वागत भाषण डॉ. राकेश राज शर्मा ने दिया। जिसके बाद मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। संघ गीत राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने संघ की स्थापना, विचारधारा तथा कर्मचारियों के हित में संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। 

संगठित रहें, समस्या हो तो संघ को खुलकर बताएं

मंचासीन अतिथियों ने संबोधित करते हुए सभी से संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को यदि कोई परेशानी हो तो वह निर्भीक होकर संगठन से चर्चा करे। पूरा संगठन कर्मचारी हित तथा उनकी लड़ाई में सदैव साथ रहेगा। संचालन नवनिर्वाचित ब्लॉक सचिव डॉ. उपाध्याय ने किया। आभार संजय पुरोहित ने व्यक्त किया। इस मौके पर इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्य एवं जिले की सभी तहसीलों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।