चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 35 लाख रुपए में बनवाया जाएगा विरुपाक्ष महादेव मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार, संत-महात्मा के सान्निध्य में हुआ भूमि पूजन

रतलाम जिले के ख्यात विरुपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का महाशिवरात्रि पर भूमि पूजन किया गया। यह द्वारा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 35 लाख रुपए की लागत से बनवाया जाएगा।

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 35 लाख रुपए में बनवाया जाएगा विरुपाक्ष महादेव मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार, संत-महात्मा के सान्निध्य में हुआ भूमि पूजन
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक में बनवाए जाने वाले मुख्य प्रवेश द्वारा का साधु-संतों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ। प्रवेश द्वार का निर्माण करीब 35 लाख की लागत से होगा। फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कथावाचक जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में इसका संकल्प लिया था।

भूमिपूजन समारोह में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी एवं घटवास के नीलकंठ धाम के संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यास का सान्निध्य प्राप्त हुआ। अतिथि ग्रामीण विधायक, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महापौर प्रहलाद पटेल रहे। इस मौके पर स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्यद्वार के निर्माण का बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। वे धर्म से जुड़े कार्य समय-समय पर करते रहते हैं। यह कार्य वे स्वयं के फाउंडेशन के माध्यम से कराते हैं। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यास ने कहा कि जब तक जीवन में विनम्रता और सादगी नहीं होती है, सेवा का भाव नहीं होता तब तक राष्ट्र बड़ा नहीं हो सकता है।

काश्यप में राजनीति से परे हटक काम करने का भाव है- पांडेय

भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि जो संकल्प लेकर काम करते हैं तो उसका परिणाम मिलता है। संकल्प शक्ति की जो भूमिका है, उसमें अगर मैं काश्यप जी का नाम लूं तो राजनीति से परे हटकर समाज के लिए निरंतर काम करने के लिए, धर्म और संस्कृति के लिए निरंतर परिश्रम करने का जो भाव है, वह ऐसे व्यक्तित्व में होता है। रतलाम जिले में वह ताकत है, वह सामर्थ्य है कि भगवान विरुपाक्ष का यह स्थान देश में पहचाना जाएगा।

बिलपांक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो

ग्रामीण विधायक ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से बिलपांक को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने और इसकी राशि स्वीकृत कराने का आग्रह किया। उन्होंने सिंहस्थ महाकुंभ से पूर्व यह पुनीत कार्य को जल्द से जल्द कराने की आवश्यकता जताते हुए विकास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भव्य द्वार का भूमि पूजन करवाकर पुनीत कार्य किया है। धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और समपर्ण अनुकरणीय है।

महापौर से लेकर हर किसी ने की काश्यप की सराहना

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री काश्यप जी के संकल्प से आज इस पुनीत कार्य की शुरुआत की है, जो जल्द ही पूर्ण होगा। विरुपाक्ष महादेव मंदिर कॉरिडोर बनाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। क्षेत्र के अशोक पाटीदार ने इस मौके पर काश्यप द्वारा विशेष निवेश क्षेत्र का विकास करने के कार्य को अभिनव बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए ढाई करोड़ से अधिक रुपए के प्लांट शुरू कराए थे। उनके द्वारा कुपोषण मुक्ति का पुनीत कार्य किया जा रहा है और शिक्षा एवं खेल को प्रोत्साहित करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। धर्म के क्षेत्र में उनकी सक्रियता हम सबके लिए प्रेरणादायी है। 

ये उपस्थित रहे

भूमि पूजन समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, जनपद सदस्य उर्मिला राव, सरपंच श्रवण पाटीदार, उपसरपंच अनीता जाट, अशोक पाटीदार, विक्रमादित्य पाटीदार एवं मंडल अध्यक्ष व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।