7 सरकारी स्कूल के 522 विद्यार्थियों को भेंट की लिखने-पढ़ने की सामग्री ताकि पढ़ाई में ना हो कोई परेशानी

जय मां अंबेशक्ति सामाजिक सेवा समिति रतलाम जिले के 7 स्कूलों के 500 से ज्यादा विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट की ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान कोई दिक्कत न हो।

7 सरकारी स्कूल के 522 विद्यार्थियों को भेंट की लिखने-पढ़ने की सामग्री ताकि पढ़ाई में ना हो कोई परेशानी
सरकारी स्कूल में शिक्षण सामग्री वितरित करते संस्था के पदाधिकारी।

जय माँ अंबेशक्ति सामाजिक सेवा समिति सागोद निःशुल्क प्रदान की सामग्री

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बच्चे देश का भविष्य हैं। भविष्य उज्ज्वल हो यह समाज का दायित्व है। इसी को द्यान में रखते हुए जय मां अंबेशक्ति सामाजिक सेवा समिति सागोद द्वारा 7 सरकारी स्कूलों के 522 बच्चों को लिखने-पढ़ने संबंधी सामग्री भेंट की गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों से मन लगा कर पाढ़ने और रतलाम का नाम देश-विदेश में रोशन करने का आह्वान भी किया।

जय मां अंबेशक्ति सामाजिक सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया समिति द्वारा प्रतिवर्ष शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। इसी क्रम में इस बार सात सरकारी स्कूल के कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को सामग्री प्रदान की गई। सामग्री में बालपोथी, कॉपियां, बालपेन, स्लेट, स्केल, पेंसिल, रबर, शार्पनर आदि शामिल हैं। सामग्री वितरण के दौरान डॉ. शर्मा के अलावा संरक्षक विजय पाटीदार, कोषाध्यक्ष गणपत पाटीदार, उपाध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, सचिव संजय सोमरवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतन पाटीदार, सह कोषाध्यक्ष मोहन पाटीदार, संगठन मंत्री महेश पाटीदार, सदस्य सौरभ पाटीदार तथा कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।

संस्थाएं, जहां सामग्री प्रदान की गई

  • शासकीय प्राथमिक विद्यालय हरथली में कक्षा पहली से पांचवीं तक के 113 विद्यार्थियों के लिए प्रधान अध्यापिका सुमन जोशी, अध्यापिका पूनम बिंदल, ममता ओझा आदि की मौजूदगी में सामग्री दी गई।
  • शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सागोद में प्रधान अध्यापिका किरण राठौड़, प्रधान शिक्षिका प्रीति शक्तावत, शिक्षक राजेंद्रप्रसाद ओझा, प्राथमिक शिक्षिका ममता चौहान की उपस्थिति में पहली से पांचवीं तक के 81 छात्र-छात्राओं को सामग्री दी गई।
  • शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा में पहली से पांचवीं तक के 70 छात्र-छात्राएं शिक्षण सामग्री से लाभान्वित हुए। इस दौरान प्रधानाध्यापक कैलाशचंद्र ओहरी मौजूद रहे।

  • एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय धाबाईपाड़ा में पहली से आठवीं तक के 92 छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक रिंकू पंवार की उपस्थिति में वितरण किया गया।
  • शासकीय प्रोन्नत प्राथमिक विद्यालय सिमलापाड़ा में पहली से पांचवीं तक में 41 छात्र-छात्राओं को प्रधान अध्यापक बद्रीलाल कपासिया, बगदीराम परमार, भरत कुमार शर्मा तथा मांगीलाल गरवाल की उपस्थिति में सामग्री प्रदान की गई।
  • शासकीय प्राथमिक विद्यालय घोड़ाखेड़ा में 75 छात्र-छात्राओं सामग्री मिली। इस दौरान प्रधान अध्यापक हेमंत राय और ललित जैन उपस्थिति रहे।
  • शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोड़ाखेड़ा में छठी से आठवीं तक के 50 बच्चों को प्रधानाध्यापक नूरसिंह रावत, अनीता चोपड़ा तथा संस्था पदाधिकारियों की मौजूदगी में सामग्री दी।