NHAI को भेजा रतलाम में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क निर्माण का सुझाव, उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने विस में दी जानकारी

मप्र सरकार ने रतलाम के प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में लॉस्टिक पार्क के निर्माण का प्रस्ताव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा गया है। यह जानकारी प्रदेशके उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने विधानसभा में दी।

Dec 21, 2021 - 23:51
 0
NHAI को भेजा रतलाम में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क निर्माण का सुझाव, उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने विस में दी जानकारी
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र में लाजिस्टिक पार्क निर्माण का सुझाव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज दिया है। यह जानकारी मंगलवार को विधानसभा में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव ने दी।
विधानसभा में विधायक चेतन्य काश्यप को‌‌ बताया कि रतलाम में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र में लाजिस्टिक पार्क निर्माण का सुझाव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दिया गया है। अथॉरिटी द्वारा आर्थिक-तकनीकी  मूल्यांकन उपरांत आगामी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। काश्यप ने मंत्री से पूछा था कि मुख्यमंत्री ने रतलाम में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में लाजिस्टिक पार्क निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जमीन‌ देने की घोषणा की थी, इस कार्य की क्या प्रगति है? इसी तारतम्य में मंत्री दत्तीगांव ने विधानसभा में जवाब दिया।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।