पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ! अब गायत्री सोनी होंगी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी, जिले के 152 एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों के तबादले

एसपी अमित कुमार द्वारा 153 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी भी शामिल हैं। अब इस थाने की कमान गायत्री सोनी संभालेंगी।

Jun 16, 2025 - 00:48
Jun 16, 2025 - 01:50
 0
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ! अब गायत्री सोनी होंगी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी, जिले के 152 एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों के तबादले
गायत्री सोनी, थाना प्रभारी- औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के पुलिस विभाग में भारी फेरबदल हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए एसपी अमित कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी के साथ ही 152 उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक का तबादला आदेश जारी किया है। अब औद्योगिक क्षेत्र थाने की कमान निरीक्षक गायत्री सोनी को सौंपी गई है। सोनी से पहले इस थाने की कमान निरीक्षक मुनेंद्र गौतम के पास थी जिन्हें एसपी ने हटा दिया है।

150

500
200

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।