रतलाम के डॉ. चांदनीवाला एवं दशोत्तर साहित्य अकादमी अलंकरण से अलंकृत, अभिनेता आशुतोष राणा एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने दिया सम्मान

रतलाम के दो साहित्यकारों को मप्र साहित्य अकादमी द्वारा 50-50 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये साहित्यकार हैं डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला और आशीष दशोत्तर।

Jul 27, 2023 - 09:31
Jul 27, 2023 - 12:23
 0
रतलाम के डॉ. चांदनीवाला एवं दशोत्तर साहित्य अकादमी अलंकरण से अलंकृत, अभिनेता आशुतोष राणा एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने दिया सम्मान
रतलाम के साहित्यकार आशीष दशोत्तर और डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला को सम्मानित करते अभिनेता व लेखक आशुतोष राणा एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा रतलाम शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला एवं युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर को साहित्य अलंकरण से अलंकृत किया गया है। भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित समारोह में अभिनेता एवं लेखक आशुतोष राणा, मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, साहित्य अकादमी निदेशक डॉ. विकास दवे, संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने दोनों रचनाकारों को प्रशस्ति सम्मान एवं 51-51 हज़ार रुपए की सम्मान निधि प्रदान कर सम्मानित किया।

वर्ष 2018 का व्यंग्य सम्मान दशोत्तर को

युवा साहित्यकार दशोत्तर को वर्ष 2018 के शरद जोशी व्यंग्य अलंकरण से अलंकृत किया गया। दशोत्तर को यह सम्मान उनके व्यंग्य संग्रह 'मोरे अवगुण चित्त में धरो' के लिए प्रदान किया गया है।

वर्ष 2020 का कविता सम्मान चांदनीवाला को

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चांदनीवाला को वर्ष 2020 के श्रीकृष्ण सरल कविता अलंकरण से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी काव्य कृति 'विरासत के फूल' के लिए प्रदान किया गया है। समारोह में वर्ष 2018 से 2021 तक के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अलंकरण से अलंकृत साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में देशभर के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्य का मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।