ओबीसी छोड़कर शेष सीटों पर होेंगे चुनाव, मतगणना का सारणीकरण व परिणाम की घोषणा नहीं होगी, आरक्षण बाद ओबीसी के भी होंगे

ओबीसी के आरक्षण के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल अन्य सीटों पर होने वाले चुनाव की मतगणना के सारणीकरण और परिणाम की घोषणा स्थगित रखने का निर्णय लिया है। इसे लेकर बाद में आदेश जारी होगा।

Dec 22, 2021 - 18:32
Dec 22, 2021 - 18:35
 0
ओबीसी छोड़कर शेष सीटों पर होेंगे चुनाव, मतगणना का सारणीकरण व परिणाम की घोषणा नहीं होगी, आरक्षण बाद ओबीसी के भी होंगे

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मतदान और मतों की गणना होगी लेकिन इसका सारणीकरण और परिणामों की घोषणा आगामी आदेश तक नहीं की जाएगी। आयोग ने यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए आदेश के प्रकाश में लिया गया है। यानी सिर्फ ओबीसी सीटों को छोड़ कर अन्य सभी सीटों पर चुनाव होंगे। ओबीसी सीटों पर भी आरक्षण के बाद चुनाव कराए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बी. एस. जामोद ने बताया सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी पदों के लिये मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबंधी कार्रवाई को स्थगित किया गया है। इस संबंध में आयोग द्वारा अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। जामोद के अनुसार आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जारी रहेगी। पंच और सरपंच के लिए मतदान केन्द्र और विकासखंड मुख्यालय पर होने वाली मतगणना तथा जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए विकासखंड मुख्यालय पर ईव्हीएम से मतगणना होगी। मतगणना से संबंधित समस्त अभिलेख उपस्थित अभ्यर्थियों/अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील बंद कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखे जाएंगे।

यदि किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति निर्मित होती है तब भी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अभ्यर्थी को निर्वाचित घोषित नहीं किया जाएगा। निर्वाचन का प्रमाण-पत्र भी जारी नहीं किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुसार इस संबंध में सभी जिला निवार्चन अधिकारियों को इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए हैं।

एक साथ घोषित होंगे सभी सीटों के चुनाव परिणाम

बता दें कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित की गई है। इसके बाद से तरह-तरह की बातें कहीं जा रही हैं जबकि वस्तविकता यह है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने सिर्फ ओबीसी की सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया स्थगित की है। यह आरक्षण के बाद होगी। अन्य सभी श्रेणियों के सभी पदों के लिए चुनाव होगा। इनके परिणाम ओबीसी के चुनाव के बाद एक साथ घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।