पंचायत चुनाव अपडेट : रतलाम जिले में अब तक 1137 नाम निर्देशन पत्र हुए दाखिल, इनमें 12 जिला पंचायत सदस्य के शामिल

मप्र में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत रतलाम जिले में विभिन्न पदों के लिए नाम-निर्देशन पत्र लिए जा रहे हैं। शुक्रवार तक 1100 से अधिक नाम निर्देशन पत्र जमा हो चुके हैं।

Jun 3, 2022 - 19:46
Jun 7, 2022 - 15:46
 0
पंचायत चुनाव अपडेट : रतलाम जिले में अब तक 1137 नाम निर्देशन पत्र हुए दाखिल, इनमें 12 जिला पंचायत सदस्य के शामिल
पंचायत चुनाव रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत रतलाम जिले में 3 मई, 2022 (शुक्रवार) को विभिन्न पदों के लिए कुल 1137 नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इनमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पद के नाम निर्देशन-पत्र शामिल हैं।

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का सिलसिला जारी है। अब तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच के पद क लिए कुल 1137 नाम निर्देशन पत्र जमा कराए जा चुके हैं। इनमें जिला पंचायत रतलाम के सदस्य पद हेतु 12 नाम निर्देशन-पत्र शामिल हैं।

नाम निर्देशन पत्रों की स्थिति

जिला पंचायत रतलाम : जिला पंचायत सदस्य हेतु 12 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।

जनपद पंचायत आलोट : जनपद पंचायत सदस्य हेतु 21, सरपंच पद हेतु 75, पंच पद हेतु 105 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।

बाजना जनपद पंचाय: जनपद पंचायत सदस्य हेतु 24, सरपंच पद हेतु 92, पंच पद हेतु 230 नाम निर्देशन पत्र।

जावरा जनपद पंचायत : जनपद पंचायत सदस्य हेतु 07, सरपंच पद हेतु 57 एवं पंच पद हेतु 97 नाम निर्देशन पत्र।

पिपलौदा जनपद पंचायत : जनपद पंचायत सदस्य हेतु 07, सरपंच पद हेतु 32 एवं पंच पद हेतु 49 नाम निर्देशन पत्र।

रतलाम जनपद पंचायत : जनपद पंचायत सदस्य हेतु 09, सरपंच पद हेतु 65 एवं पंच पद हेतु 85 नाम निर्देशन पत्र।

सैलाना जनपद पंचायत : जनपद पंचायत सदस्य हेतु 18, सरपंच पद हेतु 94, पंच पद हेतु 58 नाम निर्देशन पत्र।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।