सार्थक युवा संघ ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत, संघ अध्यक्ष करण ठाकुर ने जताई भाजयुमो जिला अध्यक्ष के चुनाव में किस्मत आजमाने की मंशा
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का स्वागत कर सार्थक युवा संघ के अध्यक्ष करण गोयल ने जताई भाजयुमो जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सार्थक युवा संघ ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का पार्टी कार्यालय पहुंच कर स्वागत किया। इस दौरान उपाध्याय ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए उसे हर प्रकार से सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।
सार्थक युवा संघ के अध्यक्ष करण ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा वाहनों से भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने पार्टी जिलाध्यक्ष उपाध्याय का बारी-बारी से स्वागत किया। अध्यक्ष ठाकुर ने युवा संघ के कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ का गठन सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक कार्य के लिए गया है। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि संघ का उद्देश्य अच्छा है और कार्य सरहानीय है। इसके लिए जो भी सहयोग होगा किया जाएगा।
इस मौके पर सार्थक युवा संघ के अध्यक्ष करण ठाकुर ने खुद को भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता बताया। उन्होंने संकेद दिया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद होने वाले चुनाव में वे जिला अध्यक्ष पद के दावेदार होंगे। इस दौरान संघ उपाध्यक्ष प्रवीण सिरवी, सचिव हर्ष मेहता सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।