रतलाम प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट, संस्था की आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

सौजन्य भेंट के दौरान मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

May 4, 2025 - 22:10
 0
रतलाम प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट, संस्था की आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
सौजन्य भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से चर्चा करते रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी व अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रेस क्लब की आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

सौजन्य भेंट के दौरान मंत्री काश्यप ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीत सिंह, सचिव यश शर्मा (बंटी), सह सचिव नीरज बरमेचा, हेमंत भट्ट, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे, सिकंदर पटेल, नीलेश बाफना, विनोद वाधवा, शुभ दशोत्तर, चेतन शर्मा, मानस व्यास के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।