कचरा संग्रहण वाहन चालकों की उपस्थिति सुबह 7 बजे बायोमैट्रिक मशीन पर दर्ज होना जरूरी

रतलाम शहर में हर वार्ड से समय पर कचरा उठे इसके लिए निगम आयुक्त ने कचरा संग्रहण वाहनों की पहुंच नियत समय पर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वाहन चालकों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Aug 30, 2022 - 01:19
Aug 30, 2022 - 21:44
 0
कचरा संग्रहण वाहन चालकों की उपस्थिति सुबह 7 बजे बायोमैट्रिक मशीन पर दर्ज होना जरूरी
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत कर्मशाला प्रभारी को निर्देश देते हुए।

निगम आयुक्त गेहलोत ने पलसोड़ा वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से पहुंचे इस हेतु निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत द्वारा पलसोड़ा वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी वाहन चालकों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन पर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

निगम आयुक्त गेहलोत ने निरीक्षण के दौरान कर्मशाला प्रभारी को निर्देशित किया कि वार्डों में कचरा संग्रहण हेतु वाहन प्रातः 7 बजे पंहुंचे इसकी सुनिश्चित्ता की जाए। उन्होंने कहा वाहन चालकों की उपस्थिति प्रतिदिन 7 बजे के पूर्व बायोमैट्रिक मशीन पर दर्ज हो जानी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कचरा संग्रहण वाहन वार्डों में रूट चार्ट अनुसार चलें व प्रत्येक घर एवं दुकान से कचरा संग्रहण हो। इस अवसर पर कर्मशाला अधीक्षक मोहम्मद हनीफ शेख, उपयंत्री मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे। 

---------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न हों, अपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।