अधिकारियों-कर्मचारियों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने की शपथ ली

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रतलाम कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई।

Jan 19, 2023 - 01:15
Jan 20, 2023 - 11:31
 0
अधिकारियों-कर्मचारियों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने की शपथ ली
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के शंकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करते कलेक्टर सूर्यवंशी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य शासन द्वारा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर महत्वपूर्ण आयोजन कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। इसमें अधिकारियों ने बेटे बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर शपथ ली।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा आदि अधिकारियों-कर्मचारियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर भी किए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।