MP के 75 IPS अफसरों के तबादले, कई उप रेंज के DIG और जिलों के SP बदले, देखें प्रभावित पुलिस अधिकारियों की पूरी सूची

मध्य प्रदेश में काबिज 75 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची शनिवार रात को जारी हुई। इसमें कई डीआईजी और एसपी शामिल हैं।

MP के 75 IPS अफसरों के तबादले, कई उप रेंज के DIG और जिलों के SP बदले, देखें प्रभावित पुलिस अधिकारियों की पूरी सूची
मप्र के 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश के गृह विभाग द्वारा प्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 75 अफसरों की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें प्रदेश के कई उप रेंज में डीआईजी और जिलों में एसपी प्रभावित हुए हैं।

आईपीएस अफसरों की तबादला सूची शनिवार रात को जारी हुई। इसमें 75 पुलिस अफसर शामिल हैं। बालाघाट के डीआईजी अनुराग शर्मा को भोपाल का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस बनाया गया है जबकि इसी पद पर काबिज सचिन अतुलकर अब छिंदवाड़ा के डीआईजी होंगे। इनके अलावा जिन उप रेंज के डीआईजी बदले हैं उनमें सागर डीआईजी सह एसपी तरुण नायक, रीवा डीआईजी नवनीत भसीन, सीधी के मुकेश कुमार श्रीवास्तव, इंदौर प्रथम वाहनी के ओमप्रकाश त्रिपाठी, विदिशा की मोनिका शुक्ला, पुलिस मुख्यालय भोपाल के मनोज कुमार सिंह, भोपाल डीआईजी भोपाल अमित सिंह के अलावा, कटनी, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन आदि के अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा एसपी और विभिन्न वाहनियों के सेनानियों के नाम भी शामिल हैं।

स्थानांतरित आईपीएस अफसरों की सूची