साहित्यिक संस्था अनुभूति द्वारा प्रकाशित अभा काव्यानुभूति काव्य संकलन का विमोचन 7 मई को होगा

रतलाम की साहित्यिक संस्था अनुभूति ने काव्य संग्रह का प्रकाशन किया है। इसका विमोचन 7 मई को होगा।

May 5, 2022 - 22:28
May 5, 2022 - 22:28
 0
साहित्यिक संस्था अनुभूति द्वारा प्रकाशित अभा काव्यानुभूति काव्य संकलन का विमोचन 7 मई को होगा
साहित्य सृजन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । काव्यानुभूति काव्य संकलन का विमोचन 7 मई (शनिवार) को मेडिकल कॉलेज के सामने होटल जलसारा में होगा। रतलाम नगर के अग्रणी साहित्यिक संस्था अनुभूति द्वारा अखिल भारतीय काव्य संकलन के विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि भाशाविद् वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जयकुमार जलज होंगे। अध्यक्षता डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला (शिक्षाविद् एवं साहित्यकार) करेंगे। संस्था संरक्षक दिनेश जैन, रमणसिंह सोलंकी, संस्थापक प्रेणश जैन, अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार, उपाध्यक्ष हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, सतीश जोशी, सचिव रामचन्द्र गेहलोत अम्बर, सहसचिव सुरेश माथुर ने साहित्यकारों से विमोचन समारोह में उपस्थित करने की अपील की है।।


Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।