रतलाम रेलवे स्टेशन पर हादसा : प्लेटफॉर्म नंबर चार के पास स्थित लिफ्ट में लगी आग, सांसत में आई यात्रियों की जान, देखें वीडियो...

रतलाम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर स्थित लिफ्ट में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Apr 29, 2022 - 21:45
Jun 7, 2022 - 16:18
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 के पास स्थित नई लिफ्ट के पास आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ आग फैल गई। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किंट होना बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग से कुछ दूरी पर प्लेटफॉर्म चार के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे आग लग गई। इससे पूरे रेल स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड स्टेशन पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। आरपीएफ के जवानों और शहर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेल परिसर की बिजली आपूर्ति बंद कराई ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। फिहलाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

वीडियो सोर्स : राकेश पोरवाल (फोटो जर्नलिस्ट)

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।