ये संस्कारों की शाला है ! ‘भेविन माइंड स्कूल’ अनूठी पहल से रतलाम के स्कूलों को देगा टक्कर, किताबी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक क्षमता पर रहेगा फोकस
रतलाम शहर भेविन माइंड स्कूल शिक्षा के क्षेत्र एक नई इबारत लिखने जा रहा है। माना जा रहा है कि यह अपनी अनूठी खूबियों और पहल से अन्य निजी स्कूलों को टक्कर देगा।
श्लोक से शुरू होगी प्रार्थना, क्लास में पढ़ाई के साथ मिलेंगे संस्कार, वैदिक गणित और एग्रीकल्चर जैसे विषयों का होगा अध्ययन
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसी भी देश का भविष्य कैसा होगा, यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक के साथ ही मानसिक, बौद्धिक स्तर को देखकर ही अनुमान लगाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही काफी नहीं है, उन्हें संस्कारित करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर शहर के गंगासागर में भेविन माइंड स्कूल (BHEWIN MIND SCHOOL) की शुरुआत की जा रही है। यह कई मायनों में तमाम निजी स्कूलों से अलग होगा। हमारा पूरा फोकस विद्यार्थियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अध्यापन करवाने के साथ ही उनमें तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक क्षमता के विकास के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास पर होगा।
यह बात भेविन माइंड स्कूल की डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्था में कक्षा 3री से वैदिक गणित पढ़ाई जाएगी। चूंकि इसमें कई जटिल सवालों को हल करने की छोटी-चोटी ट्रिक होती हैं जो विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि तो पैदा करेगी ही, उनमें आत्मविश्वास का स्तर भी बढ़ाएगी। इसके साथ ही कक्षा 11वीं से एग्रीकल्चर विषय की पढ़ाई भी शुरू की जा रही है।
यह सब भी होगा
अकादमिक प्रमुख डॉली भटनागर ने बताया कि संस्थान में आधुनिक स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व कम्प्यूटर शिक्षा के साथ गतिविधि आराधित शिक्षा भी दी जाएगी। करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए विशेष काउंसलिंग की भी व्यवस्था होगी। विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स, योग, डांस, म्यूजिक जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास हो सके। हमारा लक्ष्य है कि बच्चे न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंते, अपितु आगे चलकर समाज के जिम्मेदार नागरिक भी बनें। प्रवेश अधिक जानकारी के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9993215535 और 9179113606 पर काल कर के या या विद्यालय आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
2काले जादू की पाठशाला ! स्कूल की 'प्रसिद्धि' के लिए चढ़ा दी कक्षा 2 के स्टूडेंट की बलि ! संचालक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
3रतलाम के शराबी सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा के विरुद्ध FIR दर्ज, नशे में स्कूल पहुंच छात्रा के साथ किया था अशोभनीय कृत्य
4ये स्कूल है या गुंडागर्दी का अड्डा ? रावटी के श्री जैन पब्लिक स्कूल में अभिभावक को मिली गालियां, धक्का भी दिया, प्राचार्य बोलीं- मेरे पति पुलिस कमिश्नर
ज्ञान और शिक्षा के मामले में भारत आगे
बता दें कि, भेविन माइंड स्कूल की संचालक अलका सिंह मूलतः रतलाम की होकर वे लंबे समय तक US में रहते हुए शिक्षकीय पेशे से जुड़ी रही हैं। उन्हें शिक्षण के साथ ही शिक्षण संस्था के संचालन का भी लंबा अनुभव है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि शिक्षा और ज्ञान के मामले में भारतीय पश्चिमी देशों से बहुत आगे रहा है। यहां यह एक संस्कार है जिसमें किताबों के अलावा जीवन जीने के तरीके के साथ ही बहुत कुछ सिखाया जाता रहा है। कालांतर में मैकाले की शिक्षा नीति के चलते शिक्षण प्रणाली प्रभावित हुई लेकिन नई शिक्षा नीति से पुनः स्थिति बेहतर होगी।
ये भी पढ़ें
2बड़ी कार्रवाई ! न्यू तैयबिया सीनियर सेकंडरी स्कूल के सचिव के विरुद्ध FIR दर्ज, RTE से बचने के लिए दिया था फर्जी मान्यता प्रमाण पत्र
3रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल की छत से कूदा 8वीं का छात्र, दोनों पैर फ्रैक्चर, सिर में भी आई चोट, स्कूल प्रबंधन ने दी यह सफाई
4यह कैसी ‘बोधि’ ? बोधि इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन पहले सिर्फ विद्यार्थी को ठहरा रहा था गलत, अब प्रिंसिपल का अस्थायी निलंबन कर जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली
16 मार्च को होगा अनूठा ओपन हाउस का आयोजन
डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह ने बताया कि संस्था में 16 मार्च 2026 को एक ओपन हाउस का आयोजन किया जा रहा है। यह सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगा। अभिभावकों को विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षा प्रणाली से परिचित करवाने के लिए हो रहे इस अनूठे आयोजन में शहर का कोई भी अभिभावक शामिल हो सकते हैं। इस दौरान वे सिर्फ विद्यालय की सुविधाओं के बारे में ही नहीं, अपितु यहां विद्यार्थियों को संस्कारित करने और उनके चौमुखी विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सभी अभिभावकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।
ये भी पढ़ें
2शिक्षक दिवस पर सजा : नशे में धुत सहायक शिक्षक पहुंचा स्कूल, छात्रा के साथ किया अशोभनीय कृत्य, सहायक आयुक्त ने कर दिया निलंबित
3Mid Day Meal Fraud ! MP के 23 जिलों के 49 हजार स्कूलों में कागजों पर बंट गया मध्याह्न भोजन, केंद्र सरकार ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जांच शुरू
4Admission open : इस स्कूल में ऐसा क्या है खास कि पहले ही दिन 300 विद्यार्थी पहुंचे प्रवेश लेने, अफसर भी लगा रहे एप्रोच, 23 मार्च के बाद नहीं लिए जाएंगे आवेदन




