भाजपा की चेतावनी : शनिवार रात तक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का करें ऐलान वरना 6 साल के लिए हो जाएंगे पार्टी से बाहर

रतलाम नगरीय निका चुनाव में भाजपा के कई असंतुष्ट चनाव मैदान में है। भाजपा ने ऐसे सभी प्रत्याशियों के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन कनरे की हिदायत दी है।

Jul 1, 2022 - 22:49
 0
भाजपा की चेतावनी : शनिवार रात तक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का करें ऐलान वरना 6 साल के लिए हो जाएंगे पार्टी से बाहर
भाजपा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के विरूद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी शनिवार रात भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन का एलान करें। अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह चेतावनी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों के निष्कासन के निर्देश दिए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी यदि भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान नहीं करते हैं तो उन्हें प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाएगा।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।