रतलाम में लव जिहाद ! बड़वानी के जुबेर ने BAMS की छात्रा से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
रतलाम में BAMS छात्रा ने सहपाठी जुबेर मंसूरी पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने व शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को बड़वानी से हिरासत में लिया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां BAMS की छात्रा ने बड़वानी निवासी युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया और धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला। इस मामले में पुलिस आरोपी युवक को बड़वानी से हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार एक निजी कॉलेज में BAMS की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने स्टेशन रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे उसका सहपाठी जुबेर मंसूरी, निवासी ग्राम उमरिया पानी, जिला बड़वानी उसे शास्त्री नगर स्थित एक मकान में लेकर गया था। वहां आरोपी ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और छात्रा को बंधक बना लिया और जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने मोबाइल फोन से उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था। उसने वही वीडियो उसे ब्लैकमेल करने और दबाव बनाने के लिए उपयोग करने लगा।
ये भी पढ़ें
मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव
पीड़िता की मानें तो आरोपी ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और उससे शादी करने का दबाव भी बनाया। छात्रा ने इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस डर से छात्रा ने तत्काल अपने माता-पिता को घटना की जानकारी नहीं दी।
वीडियो वायरल होने के बाद परिजन को बताई पूरी घटना
छात्रा के मुताबिक, आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन छात्रा को लेकर रतलाम के स्टेशन रोड थाने पहुंचे। यहां छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जुबेर मंसूरी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट तथा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू। सुराग मिलने पर पुलिस टीम ने बड़वानी जिले में संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। धार्मिक पहचान छिपाकर संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और शादी के लिए मजबूर करने के आरोपों से जुड़े पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
मकान मालिक और आसपास के लोगों से होगी पूछताछ
पुलिस के अनुसार घटनास्थल वाले मकान के मालिक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इस दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी छात्रा को मकान में किस परिस्थिति में लेकर गया था। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे।







