रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तितरी में लाभार्थी सम्मेलन आज, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तितरी में रविवार को लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर लोगों को योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी।

Jun 18, 2023 - 09:31
 0
रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तितरी में लाभार्थी सम्मेलन आज, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि
दिलीप मकवाना, विधायक- रतलाम ग्रामीण।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा द्वारा रतलाम ग्रामीण विधानसभा के तितरी में 18 जून को सुबह 10.30 बजे लाभार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे। अन्य अतिथियों के रूप में शहर विधायक विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित रहेंगे। 

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष का यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यों और वैश्विक नेतृत्व शक्ति के कारण दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी लाभार्थियों जिन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं में रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नागरिकों एवं कृषकों एवं बहनों को लाभ प्राप्त हुआ है, उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शासन की योजनाओं एवं हितलाभों के संबंध में हितग्राहियों को जानकारी भी दी जाएगी। 

विधायक मकवाना ने विधानसभा के समस्त नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर केन्द्र सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।