रतलाम : भाजपा और भाजयुमो स्वाधीनता दिवस पर निकालेंगे विशाल तिरंगा वाहन रैली, भारत माता उद्यान में होगा समापन

भाजपा और भाजयुमो द्वारा स्वतंत्र दिवस (15 अगस्त) को रतलाम में तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी।

Aug 13, 2024 - 23:18
Aug 15, 2024 - 00:32
 0
रतलाम : भाजपा और भाजयुमो स्वाधीनता दिवस पर निकालेंगे विशाल तिरंगा वाहन रैली, भारत माता उद्यान में होगा समापन
भाजपा और भाजयुमो की तिरंगा वाहन रैली 15 अगस्त को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना अनुसार तिरंगे के प्रति जन-जन में राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने हेतु भाजपा और भाजयुमो द्वारा नगर में 15 अगस्त को तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 11 बजे दो बत्ती चौराहा से निकलेगी। रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में भाजपा और भाजयुमो द्वारा सभी जिलों मे तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। रतलाम में तिरंगा वाहन रैली के दौरान सभी युवा हाथ में झंडा थामे भारत मां का जयघोष करते चलेंगे। रैली में भाजपा के समस्त जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।

भाजपा और भाजयुमो के समस्त पदाधिकारियों ने शहरवासियों विशेषकर युवाओं से रैली में अधिक से अधिक उपस्थित होकर राष्ट्र भक्ति का परिचय देने का आह्वान किया है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत के अनुसार तिरंगा वाहन रैली दो बत्ती चौराहे से गर्ल्स कॉलेज, छत्री पुल, नगर पालिक निगम, आरोग्यम हॉस्पिटल, नाहरपुरा, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर होते हुए अलकापुरी चौराहा पहुँचेगी। भारत माता उद्यान में समापन होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।