भाजपा ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 39 नामों में केंद्रीय मंत्री तोमर, पटेल व महासचिव विजयवर्गीय सहित कई बड़े नेता शामिल

भाजपा ने मप्र के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय जैसे नाम शामिल हैं।

Sep 25, 2023 - 22:22
Sep 25, 2023 - 22:23
 0
भाजपा ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 39 नामों में केंद्रीय मंत्री तोमर, पटेल व महासचिव विजयवर्गीय सहित कई बड़े नेता शामिल
भाजपा ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। भाजपा इससे पहले भी एक सूची जारी कर चुकी है।

भाजपा ने सोमवार को मप्र विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की। सूची जारी करते हुए हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि गत 13 सितंबर को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित हुए थे। समिति ने मप्र में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर स्वीकृति दी थी। इसके अनुसार दूसरी सूची जारी की गई है।

हर मोर्चे पर नाकेबंदी के मूड में भाजपा

भाजपा द्वार जारी सूची में कई बड़े नामों को विधानसभा चुनाव में टिकट देकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पार्टी की दूसरी सूची से स्पष्ट है कि वह चुनाव में किसी भी मोर्चे को कमजोर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। दूसरी सूची में शामिल बड़े नामों से पार्टी ने एक संकेत और भी दिया है कि यदि भाजपा पुनः बहुमत में आती है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घेराबंदी की भी व्यवस्था रहेगी। माना जा रहा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में नए दौर के लोगों को भी सांसद के रूप में देखने के मूड में है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।