भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित मीडिया दिग्दर्शिका का विमोचन, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप बोले- भाजपा और सरकार के कार्यों का संग्रहण सराहनीय

भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा मीडिया दिग्दर्शिका का प्रकाशन किया गया है। दिग्दर्शिका मीडियाकर्मियों के लिए सहायक होगी।

Nov 7, 2023 - 20:18
 0
भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित मीडिया दिग्दर्शिका का विमोचन, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप बोले- भाजपा और सरकार के कार्यों का संग्रहण सराहनीय
दिग्दर्शिका का विमोचन करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, सचिन सक्सेना और त्रिपाठी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग द्वारा मीडिया की सहूलियत के लिए दिग्दर्शिका का विमोचन किया गया। इसमें पार्टी के प्रदेश से जुड़े विशिष्ट लोगों के साथ ही कई महत्वपूर्ण जानकारियों को संग्रहित किया गया है। इसका मीडिया साथियों को लाभ मिलेगा।

दिग्दर्शिका का विमोचन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ। भाजपा प्रत्याशी काश्यप ने कहा कि मीडिया दिग्दर्शिका पत्रकार साथियों के लिए बहुउपयोगी होगी। दिग्दर्शिका को पार्टी ने सभी की जानकारी समाहित करके बनाई है। इसमें आपके जरूरत से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिल सकेगी। रतलाम में इसका विमोचन होना गर्व की बात है। भाजपा एक सुनियोजित योजनाबद्ध तरीके से चलने वाली पार्टी है और वहीं इस तरह के काम कर सकती है। प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं इसका जीवंत प्रमाण है।

150

सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी है- सिसौदिया

500
200

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सिसौदिया ने कहा कि भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित उक्त दिग्दर्शिका में पत्रकारों के दैनिक जीवन में काम में आने वाली आवश्यक जानकारी के साथ प्रमुख नंबर समाहित किए गए हैं। पार्टी का उद्देश्य यह है कि यह दिग्दर्शिका सभी मीडियाकर्मियों के लिए उपयोगी हो। इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई है।

भाजपा ने मीडिया के साथ सहजता का व्यवहार रखा- सक्सेना

प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी सक्सेना ने कहा कि भाजपा ने शुरुआत से ही मीडिया के साथ सहजता का व्यवहार रखा है। यह दिग्दर्शिका मीडिया के सहयोग के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिसका पूरा लाभ पत्रकार साथियों को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने किया। आभार सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।