युवा संपर्क अभियान के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ेगा भाजयुमो, 6 अप्रैल को सभी मंडलों में होगी युवा चौपाल, तैयारा शुरू

भाजयुमो द्वारा आगामी दिनों में युवा संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी मंडलों में युवा चौपाल लगेगी।

Mar 31, 2023 - 01:43
 0
युवा संपर्क अभियान के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ेगा भाजयुमो, 6 अप्रैल को सभी मंडलों में होगी युवा चौपाल, तैयारा शुरू
भाजयुमो।

पार्टी कार्यालय में बैठक कर तैयारियां शुरू

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में युवा संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं एवं मतदाताओं से संपर्क करेगा। अभियान के तहत् विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी मंडलों मे युवा चौपाल का आयोजन होगा।

150

अभियान की तैयारियों को लेकर पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। इसमें युवा संपर्क अभियान के को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक बताया गया कि प्रदेश भाजपा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में संपर्क अभियान चलाएगा। इसकी तैयारियों के लिए 31 मार्च को सभी मंडलों मे युवा मोर्चा की बैठकें होंगी। अभियान के तहत बाइक रैली के रूप में युवा संपर्क यात्रा निकाली जाएगी। जून-जुलाई में संभागीय युवा सम्मेलन होंगे और अगस्त में प्रदेश स्तर पर युवा संकल्प महाकुंभ भी प्रस्तावित है।

500
200

बैठक में युवा सम्पर्क अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार, जिला महामन्त्री रविंद्र पाटीदार, राहुल उपमन्यु, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय पांचाल, शुभम चौहान, संजय जाट, राहुल पाटीदार, नानालाल पाटीदार, लोकेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सौरभ पगारिया, सह कार्यालय मंत्री शिवम, मनोज मेहता, देवेन्द्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष जयेश जाजोरिया, राहुल रांका, आयुष पड़ियार, राजेश बैरागी,राहुल पाटीदार, गौरव टांक, पुष्पराज सिंह सोलंकी, शुभम राठौड़, सौरभ हिंगड़, देवेन्द्र सिंह जादौन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।