परम पूज्य श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की 32वीं पुण्यतिथि मनाई, श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट ने वितरित की भोजन प्रसादी

श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट रतलाम द्वारा श्री रामचंद्र डोंगरे महाराज की पुण्यतिथि बर शहर के सभी अन्न क्षेत्रों में भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।

Nov 14, 2022 - 20:13
Nov 19, 2022 - 13:17
 0
परम पूज्य श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की 32वीं पुण्यतिथि मनाई, श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट ने वितरित की भोजन प्रसादी
परम पूज्य डोंगरे महाराज की आराधना करते भक्तगण।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  परम पूज्य श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की 32वीं पुण्यतिथि त्रिवेणी स्थित अन्नक्षेत्र में मनाई गई। श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट के द्वारा इस अवसर पर शहर के सभी अन्नक्षेत्रों को भोजन प्रसादी वितरित की।

ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया श्री डोंगरे महाराज के अनुसार निराश्रितों की सेवा ही सच्ची प्रभु भक्ति है। इससे पूर्व ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य धर्मावलंबियों द्वारा डोंगरे महाराज के चित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट विगत 38 वर्ष से प्रतिदिन गरीब एवं निराश्रितों को भोजन प्रसादी वितरित कर रहा है। इस अवसर पर नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, मनोहर पोरवाल, मनोज शर्मा, नारायण राठौड़, पं. राजेश दवे, विजय, चीकू, पुरुषोत्तम पटेल आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।