भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में विधायक चेतन्य काश्यप का चार्टेड अकाउंटेंट केदार अग्रवाल ने किया अभिनंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल के कार्य और उपलब्धियां गिनाने का दौर जारी है। भाजपा के महासंपर्क अभियान के माध्यम विधायक चेतन्य काश्यप घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं।

Jun 29, 2023 - 11:16
Jun 29, 2023 - 21:32
 0
भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में विधायक चेतन्य काश्यप का चार्टेड अकाउंटेंट केदार अग्रवाल ने किया अभिनंदन
वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट केदार अग्रवाल को प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्दियों का पम्फलेट प्रदान करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप ने वरिष्ठ चार्टड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी केदार अग्रवाल से मुलाकात की। यहां काश्यप न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए कार्यों का पम्फलेट प्रदान किया।

जनसंपर्क के दौरान ममता अग्रवाल, सीए मनोज कांठेड़, अंचल मूणत, सत्यप्रिय झालानी, अमित सोनी, शिल्पा बैरागी एवं स्टाफ द्वारा काश्यप का स्वागत किया गया। काश्यप द्वारा श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एवं सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास से मुलाकात कर उन्हें भी पम्फलेट प्रदान कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर क्षेत्र के रहवासियों ने काश्यप का शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया।

इस दौरान सुरेश चंद्र व्यास, बब्बू भाई, उदय सक्सेना, विपुल सक्सेना, शरद गोगना, अशोक शर्मा, योगेश शर्मा, जितेंद्र, विशाल व्यास, चंद्रशेखर, अमित दुबे, सुमित दुबे, दीपक गांधी कमलेश जैन, यश व्यास, सोनिया पी. व्यास के साथ ही विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयंवत कोठारी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश जैन, मंडल महामंत्री राकेश परमार आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।