मुख्यमंत्री शिवराज 22 अक्टूबर को 4.50 लाख हितग्राहियों को पीएम आवासों में कराएंगे गृह प्रवेश

मप्र के 4.50 लाख हितग्राही 22 अक्टूबर को पीएम आवास में गृह प्रवेश करेंगे। गृह प्रवेश मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान कराएंगे।

Oct 19, 2022 - 20:17
 0
मुख्यमंत्री शिवराज 22 अक्टूबर को 4.50 लाख हितग्राहियों को पीएम आवासों में कराएंगे गृह प्रवेश
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री- मप्र।

रतलाम जिले के लगभग 6 हजार हितग्राहियों का पूरा होगा अपने घर का सपना

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रदेश भर के हितग्राहियों को आगामी 22 अक्टूबर को गृह प्रवेश कराएंगे। इस दौरान प्रदेश के 4 लाख 50 हजार से अधिक आवासों में गृह प्रवेश होगा। इनमें रतलाम जिले के लगभग 6 हजार हितग्राही शामिल हैं।

जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जिले की रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में 1241, आलोट में 1487, बाजना में 818, जावरा में 1056 तथा सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र के 729 हितग्राहियों का गृह प्रवेश मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम 22 अक्टूबर को सुबह 12:00 बजे से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री का संबोधन जिले के सभी कार्यक्रम स्थलों पर देखा-सुना जाएगा। दूरदर्शन, फेसबुक, यूट्यूब, वेबकास्ट लिंक के द्वारा भी प्रसारित होगा।

आवास हितग्राहियों को कार्यक्रम में भागीदारी की सूचना मोबाइल के माध्यम से एसएमएस तथा अन्य माध्यम से दी जाएगी। जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर तथा अन्य संलग्न विभागों की कार्यक्रम में सहभागिता होगी। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।