मोहब्बत की दुकान के नाम से नफरत का सामान बेच रही कांग्रेस, कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाना युवा पौध से छलावा- राजपाल सिंह सिसौदिया

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना और खालिद उमर के मित्र को एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाकर युवाओं से छलावा किया है।

Jul 8, 2023 - 00:42
Jul 8, 2023 - 00:43
 0
मोहब्बत की दुकान के नाम से नफरत का सामान बेच रही कांग्रेस, कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाना युवा पौध से छलावा- राजपाल सिंह सिसौदिया
राजपाल सिंह सिसौदिया - कन्हैया कुमार

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा है कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाकर देश की युवा पौध के साथ छलावा व खिलवाड़ करने का काम किया है। सिसौदिया के अनुसार कन्हैया कुमार कोई और नहीं ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के सरगना, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे देश विरोधी नारे और सेना के अधिकारियों को रेपिस्ट कहने वाले भारत देश से असम और नार्थ-ईस्ट को अलग करने का सपना देखने वाले उमर खालिद के प्रिय मित्र हैं।

सिसौदिया के अनुसार ये वही कन्हैया कुमार हैं जो जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) में रहकर छात्रों के अंदर जहर घोलने का काम करते थे। कांग्रेस हमेशा ऐसे लोगों का संरक्षण करती आई है और सहारा देती रही है, यही कांग्रेस का असली चरित्र और चेहरा है। कांग्रेस के इस निर्णय से निश्चित रूप से महात्मा गांधी की आत्मा दुखी हुई होगी। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस कमेटी ने अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने यह निर्णय किस मजबूरी में लिया है, आज पूरा देश यह जानना चाहता है। इस देश में कांग्रेस की एक पुरानी आदत रही या ये कहें कि मजबूरी रही है कि जो लोग देश विरोधी बात करते हैं, देश को बांटने की राजनीति करते हैं ऐसे लोगों को कांग्रेस सिर माथे पर बैठाने का काम करती है। प्रदेश प्रवक्ता सिसौदिया ने कहा है कि कन्हैया कुमार जेएनयू में छात्र राजनीति करते समय नारा लगाते थे कि जॉइन एनएसयूआई टुडे - लूटो इंडिया टुमारो। आज उसी नारे को लगाने वाले एनएसयूआई के प्रभारी बनते हैं।

150

कांग्रेस के कागजों में सिमटी एनएसयूआई

500
200

राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि एनएसयूआई कहने को जरूर कांग्रेस का छात्र संगठन है, परंतु उस छात्र संगठन में वैचारिक रूप से कोई पुष्ट छात्र नेता नहीं था जिसे राष्ट्रीय प्रभारी बनाया जा सके। उसके लिए उन्हें कहीं न कहीं जेएनयू के कुख्यात सरगना को अपना नेता बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की अगर हम बात करें तो मध्य प्रदेश में एनएसयूआई का संगठन जिला एवं प्रदेश स्तर पर धराशाई है। कहीं जिला इकाई भंग है तो कहीं प्रदेश टीम का अता-पता नहीं है। एनएसयूआई सिर्फ कांग्रेस के कागजों में ही सिमटकर रह गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।