रतलाम शहर कांग्रेस ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का मनाया जश्न, ढोल-धमाके के साथ विजय रैली निकाली, आतिशबाजी भी की

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर रतलाम में जश्न मनाया गया। कांग्रेस ने विजय रैली निकालकर आतिशबाजी की।

May 13, 2023 - 22:04
 0
रतलाम शहर कांग्रेस ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का मनाया जश्न, ढोल-धमाके के साथ विजय रैली निकाली, आतिशबाजी भी की
विजय रैली में शामिल कांग्रेस नेता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर रतलाम शहर कांग्रेस ने जश्न मनाया। इस उपलक्ष्य में शहर कांग्रेस द्वारा शहर के दिलबहार चौराहे से ढोल-धमाकों के साथ विजय रैली निकाली गई।

शहर कांग्रेस की रैली दिलबहार चौराहे से से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई शहर में घूमी। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने धानमंडी एवं माणक चौक स्थित हनुमान मंदिरों पर दर्शन कर मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर पारस सकलेचा, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, पूर्व वार्षद रजनीकांत व्यास, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंयक जाट, जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद फय्याज मंसूरी, सुजीत उपाध्याय, रामचन्द्र धाकड, शांतू गवली, डॉ. मुस्तफा, अमरसिंह शेखावत, इक्का बेलूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।