चुनाव घमासान : कांग्रेस ने रतलाम शहर के 49 वार्डों और भाजपा ने शेष रहे पार्षद प्रत्याशियों का किया ऐलान, कल दाखिल होंगे नामांकन फार्म
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने रतलाम के 49 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसकेसाथ ही भाजपा ने शेष रहे 2 वार्डों के नाम भी तय कर दिए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पार्षद के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस में जारी ऊहापोह की स्थिति पर शुक्रवार रात को विराम लग गया। कांग्रेस ने रतलाम शहर के सभी 49 वार्डों के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसमें ज्यादातर वही नाम हैं जो पिछले कई दिनों से चर्चा में चल रहे थे। वहीं भाजपा के शेष रहे दो वार्डों के नाम भी तय हो गए।
कांग्रेस ने कई पुराने पार्षदों को फिर टिकट दिया है। प्रत्याशियों में ज्यादातर चिर-परिचित नाम हैं। सूची जारी होने में हो रही लेट-लतीफी के चलते ज्यादातर दावेदारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। सिर्फ उन्हें नाम घोषित होने का ही इंतजार था। इधर, भाजपा ने वार्ड 11 से मीना टांक को प्रत्याशी बनाया है जबकि वार्ड 48 से अनीता कटारिया का नाम फाइनल होने के बाद ऐनवक्त पर पूर्व पार्ष मंगल लोढ़ा का नाम जोड़ा गया। बीती रात भाजपा द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों की सूचियां भी जारी कर दी गईं।
शनिवार को नाम निर्देशन पत्र का आखिरी दिन होने से कुछ घंटे पहले सूची जारी होने से कई दावेदारों को थोड़ी मशक्कत करना पड़ी। शनिवार को भाजपा से महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और कांग्रेस मयंक जाट रैली के रूप में जाकर नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों ही ओर से इसकी सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। इसी दिन टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेत्री सीमा टांक अन्य असंतुष्टों के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। टांक महापौर पद के लिए जबकि अन्य समर्थक पार्षद पद के लिए नामंकन प्रस्तुत करेंगे।
रैली के रूप में प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन
लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में नामांकन प्रस्तुत करेंगे। उनके नामांकन प्रस्तुति की रैली अलकापुरी चौराहा से सुबह 9.30 बजे आरंभ होगी। रैली अलकापुरी चौराहा से सैलाना बस स्टैण्ड, शहीद चौक, धानमण्डी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, डालू मोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड से नगर निगम, दो बती होते हुए दिलबहार चौराहा से महू रोड स्थित नवीन कलेक्टोरेट कार्यालय जाएगी।
इसी तरह काँग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट भी शनिवार को प्रातः 11:30 बजे सैलाना बस स्टैंड चौराहे से रली के रूप में नामांकन दाखिल करने जाएंगे। रैली शहर सराय, धानमंडी, गणेश देवरी, तोपखाना, चाँदनी चौक, चौमुखीपुल, मोतिपूज्यजी का मंदिर, भरावा की कुई, घाँसबाजार, माणक चौक, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम, छत्रीपुल, दो बत्ती, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहा, महूरोड, फव्वारा चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।
कांग्रेस द्वारा रतलाम शहर के पार्षद प्रत्याशियों की सूची
भाजपा द्वारा रतलाम शहर के शेष रहे वार्डों के प्रत्याशियों की सूची
भाजपा से जावरा के वार्ड 16 से सेराज लड़ेंगी चुनाव
प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम की कोर समिति की अनुशंसा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम के जिलाध्यक्ष द्वारा नगर पालिका परिषद् जावरा के शेष बचे वार्ड क्रमांक 16 में वार्ड पार्षद हेतु सेराज बी पति रुस्तम शाह को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए।
नगर परिषद् ताल के 15 वार्डों में ये होंगे भाजपा प्रत्याशी
वार्ड-1 (पिछड़ा वर्ग मुक्त) ओमप्रकाश चौहान
वार्ड-2 (पिछड़ा वर्ग महिला) बौनो बी शेरू खां
वार्ड-3 (अनारक्षित) मनोज ओमप्रकाश ओस्तवाल
वार्ड-4 (अनारक्षित) मनीष नंदलाल राठौर
वार्ड-5 (पिछड़ा वर्ग मुक्त) मुकेश मांगीलाल परमार
वार्ड-6 (अजा मुक्त) प्रभुलाल भेरूलाल राठौर
वार्ड-7 (अनारक्षित) नरेन्द्र बाबुलाल मेहता
वार्ड-8 (अनारक्षित) प्रदीपसिंह सोलंकी
वार्ड-9 (पिछड़ा महिला) विनीता मनीष परमार वार्ड-10 (अनारक्षित महिला) नगमा बी अनवर
वार्ड-11 (पिछड़ा वर्ग महिला) अर्चना कमलेश राठौर
वार्ड-12 (अनारक्षित महिला) नसीम रफीक पप्पु काजी
वार्ड-13 (अनारक्षित महिला) मुन्नीबाई मांगीलाल
वार्ड-14 (अनारक्षित महिला) संगीताबाई चेनसिंह
वार्ड-15 (अनारक्षित महिला) समीम बी गुड्डू खान
नगर परिषद् बड़ावदा के 15 वार्डों में ये होंगे भाजपा प्रत्याशी
वार्ड-1 (पिछड़ा महिला) पपीता बाई उमरावसिंह गुर्जर
वार्ड-2 (अजा महिला) तेजूबाई राकेश मालवीय
वार्ड-3 (सामान्य) चेनसिंह गुर्जर, वार्ड-4 (पिछड़ा) संजय चावड़ा
वार्ड-5 (सामान्य) नारू कुरैशी
वार्ड-6 (अजा महिला) नर्मदा कैलाश परमार
वार्ड-7 (सामान्य महिला) गुड्डीबाई बाबूलाल पाटीदार, वार्ड-8 (सामान्य महिला) विनीता शैलेन्द्र व्यास
वार्ड-9 (अनारक्षित) कमलेश पाटीदार
वार्ड-10 (अनारक्षित महिला) रमिला जितेन्द्र हिंगड़
वार्ड-11 (पिछड़ा महिला) शांतिबाई नंदराम राठौर
वार्ड-12 (अजजा) कालू सिसौदिया
वार्ड-13 (अजा) पन्नालाल परमार
वार्ड-14 (अनारक्षित महिला) सूनीता प्रेम नारायण परमार
वार्ड-15 (अनारक्षित) अनिल अजमेरा।
नगर परिषद् आलोट के 15 वार्डों में पार्षद पद के भाजपा उम्मीदवार
वार्ड-1 (अनारक्षित) नन्दन जैन
वार्ड-2 (अनारक्षित) पवन शर्मा
वार्ड-3 (अनारक्षित¬ महिला) शमीना बी कल्लु
वार्ड-4 (अनारक्षित महिला) रीना अनिल भरावा
वार्ड-5 (पिछड़ा वर्ग महिला) ज्योतिकुंवर अजातशत्रुसिंह परिहार
वार्ड-6 (अजा मुक्त) अशोक खिंची
वार्ड-7 (पिछड़ा वर्ग महिला) प्रमिला राकेश बैरागी
वार्ड-8 (पिछड़ा वर्ग पुरूष) शहजाद मक्खी
वार्ड-9 (अनारक्षित महिला) शबाना बी- गफ्फार खां
वार्ड-10 (अनारक्षित महिला) पुष्पाबाई बालकृष्ण पुवाड़िया
वार्ड-11 (अनारक्षित पुरूष) दिनेश कोठारी
वार्ड-12 (अनारक्षित महिला) ममता विमल कुमार जैन (मावा वाला)
वार्ड-13 (पिछड़ा वर्ग महिला) सरिता संजय मीणा
वार्ड-14 (पिछड़ा वर्ग पुरूष) संजय माली
वार्ड-15 (अनारक्षित पुरूष) महेन्द्रसिंह सोलंकी।